आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा अजीत कुमार ने ,ग्राम पंचायत पहरा के प्रा0 वि0भीषमपुर में मंगलवार दोपहर 2 बजे, ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी,जिसमें ग्राम वासियों ने जल जीवन मिशन के कार्यों में कमी,भरतकूप पहरा संपर्क मार्ग का टूटा रपटा में निर्माण कार्य, बारात घर, खेल का मैदान, अंत्येष्टि स्थल एवं व्यास कुंड धाम का पर्यटन विकास कराए जाने की समस्याओं को जाना।