घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में बिजली कटौती को लेकर नागरिकों ने किया सांकेतिक चक्काजाम,तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
घोड़ाडोंगरी में बिजली कटौती को लेकर नागरिकों ने शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हॉस्पिटल चौक पर सांकेतिक चक्काजाम किया। बिजली कटौती बंद करने की मांग को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नाम घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा को ज्ञापन सौपा। लोगों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन भी किया। पिछले 15 दिनों से घोड़ाडोंगरी नगर में बिजली कटौती हो रही है।