सोहागपुर: नगर में गौ सम्मान अभियान के तहत गौसेवकों ने घर-घर जाकर दिया आमंत्रण, आज तहसील में सौंपा जाएगा ज्ञापन
नगर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतिम दिन रविवार रात लगभग 9 बजे नंदी गौ सेवा से जुड़े गौसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को अक्षत (चावल) देकर आमंत्रण दिया। अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाने की मांग है। गौसेवकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की।