घोड़ाडोंगरी: मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक शोभापुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
शुक्रवार सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी द्वारा मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक शोभापुर में जिला स्तरीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से किया गया। स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया।