बिजनौर: बिजनौर एसपी ने न्यायालय परिसर में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया
Bijnor, Bijnor | Dec 15, 2024 बिजनौर एसपी अभिषेक झां ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 11 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है। शुक्रवार को विपुल नाम का एक युवक अवैध तमंचे के साथ न्यायालय परिसर में पकड़ा गया था। चेकिंग में लगे पुलिस कर्मियों के लापरवाही से वह तमंचा लेकर अंदर पहुंचा था। रविवार को समय करीब 9:00 बजे एसपी ने जानकारी दी की 11 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है।