बिजनौर: मंडावर पुलिस ने किसान का गन्ना चोरी करने व ट्यूबवेल से तार चोरी करने के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Dec 14, 2024 मंडावर में आज शनिवार को शाम करीब 5 बजे मंडावर पुलिस ने किसान के खेत से गन्ना चोरी करने व ट्यूबवेल से मोटर का तार चोरी करने के आरोप में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तो ने गांव काजीवाला से मोटर का तार चोरी कर लिया था. और बाद में गांव गंजालपुर के जंगल से किसान का गाना चोरी किया था। पुलिस ने दोनों चोर टोनी व सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।