राजगढ़: राजगढ में 2197 कार्टन में भरी ₹90 लाख की शराब को नष्ट कर राजगढ और आबकारी पुलिस ने की कार्रवाई
Rajgarh, Churu | Jun 23, 2026 अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस एवं आबकारी विभाग ने न्यायालय के आदेशों की पालना में करीब ₹90 लाख मूल्य की 2197 कार्टन अवैध शराब को नष्ट करने की कार्रवाई की है।राजगढ थाना में वर्ष 2023 में दर्ज कुल चार मामलों में जब्त की गई 1477 कार्टन शराब तथा आबकारी थाना के एक प्रकरण में जब्त 720 कार्टन शराब को कानूनी प्रक्रिया से नष्ट किए।