फतुहा: फतुहा हरदास बीघा स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात वृद्ध महिला की मौत
Fatwah, Patna | May 2, 2026 फतुहा हरदास बीघा स्टेशन के बीच अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। मृत महिला किस परिस्थिति में रेलवे ट्रैक पर आकर ट्रेन के चपेट मे आयी पता नहीं चल पाया है। रेल पुलिस पहचान कराने में जुटी है।