गोविंदपुर: गोबिन्दपुर चेकपोस्ट पर 78 लीटर विदेशी शराब के साथ कार जब्त, रांची के तस्कर को किया गिरफ्तार
रविवार को गोबिन्दपुर चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने रविवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए केआईए कार से 78 लीटर विदेशी शराब बरामद की। कार से ब्लेंडर्स प्राइड, सिग्नेचर व्हिस्की व बकार्डी रम की कुल 104 बोतल मिली। मौके से रांची निवासी चालक मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। 2 pm