रानीगंज प्रखंड के बौंसी थाना क्षेत्र के महसैली गांव (वार्ड नंबर 03) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने घरेलू विवाद में अपने ही बुजुर्ग पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खूनी वारदात के बाद से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा और सनसनी फैल गई है।