हुज़ूर: खजूरी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई
Huzur, Bhopal | Jun 18, 2026 भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नितेश यादव पुत्र अशोक यादव निवासी आमना खेड़ी के रूप में हुई है। नितेश भैंसा खेड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन काम करता था। खजूरी सड़क के पास एक टर्निंग पर सामने से आ रहे आयशर वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।