मंडला: जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर एजेंट की दबंगई, यात्री से मारपीट, वीडियो वायरल
Mandla, Mandla | Mar 30, 2026 बस स्टैंड से सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की एक बेहद चिंताजनक और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक एजेंट खुलेआम यात्री के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार विवाद पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर हाथापाई में बदल गई।