रायगढ़: रायगढ़ की बेटी शुभी चौबे ने बढ़ाया मान, पीएमश्री नटवर स्कूल में 94.50 अंकों के साथ बनीं आठवीं क्लास टॉपर
आपको बता दे कि शिक्षा के क्षेत्र में रायगढ़ की प्रतिभाएं निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इसी क्रम में, छोटे अतरमुड़ा (गुरुनानक स्कूल के पीछे) की निवासी कुमारी शुभी चौबे ने अपनी कड़ी मेहनत और मेधा का परिचय देते हुए उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल किया है।