मल्हारगंज: हम्माल कॉलोनी: अगरबत्ती कारखाने में भीषण आग, ढाई घंटे में पाया काबू, केमिकल और तैयार माल जलकर राख
मिली जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 5:00 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुँचीं। तब तक कारखाना और ऊपरी टीन शेड से ऊंची लपटें उठ रही थीं।धुंआ इतना ज्यादा था कि वह आसपास के क्षेत्रों में काफी दूर तक फैल गया।कारखाने के पास ही रहवासी इलाका होने के कारण लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते