मुज़फ्फरनगर: किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा दिए गए विवादित बयान के विरोध में BKU अटल के सदस्यों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
डीएम कार्यालय पर भाकियू अटल ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम नगर मजिस्ट्रेट को सौपा।जिसमें उन्होंने कहा कि भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक देशद्रोही बयान दिया था।और लगातार राकेश टिकैत को खालिस्तान, ISI संगठन से अच्छी फंडिंग हो रही है।इसलिए लगातार राकेश टिकैत देश को तोड़ने का बयान दे रहे हैं। इसलिए उन पर कार्रवाई की जाए।