कासगंज: छिछोरा गांव में आई आँधी-बरसात से 3 विद्युत पोल टूटे, विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
कासगंज जिले में तेज आँधी बरसात ने अपना कहर वरपाया। जिससे थाना ढोलना क्षेत्र के छिछोरा गांव में 3 विधुत पोल और विधुत तार टूटकर गिर गए। वहीं विधुत पोल और तार टूटने से कई गांव की विधुत आपूर्ति भी ठप हो गई। बिजली विभाग कर कर्मी टूटे पोलों को सही करने में लगे है। जानकारी सोमवार शाम 7 बजे मिली है।