पूर्णिया में विजलेंस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग के अधिकारी भूषण के सभी ठिकानों पर की गई रेड
Purnea East, Purnia | Apr 16, 2026
पूर्णिया में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटिहार में पोस्टेड बिहार शिक्षा परियोजना के सहायक अभियंता भूषण प्रसाद के पूर्णिया आवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की है छापेमारी गुरुवार को सुबह करीब 8:50 बजे से चल रही है। पटना से आई SVU के 7 सदस्यीय टीम इसमें शामिल हैं।रेड स्पेशल विजिलेंस यूनिट के डीएसपी राज कुमार सिंह के नेतृत्व में चल रही है।