पामगढ़: नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आरोपी युवक गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई
जांजगीर-चांपा की पामगढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी युवक संजय नौरंग को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. आरोपी युवक बोरसी गांव के निवासी है. पुलिस के मुताबिक, थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है.