शाहजहांपुर: देश की दशा-दिशा बदलने के साथ जन-जन में सकारात्मक सोच का संचार कर रहा ‘मन की बात’ कार्यक्रम: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का लाइव प्रसारण नगर निगम की नामित पार्षद अल्पना श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित किया गया।इस अवसर पर वित्त मंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशभर की प्रतिभाओं, नवाचारों और समाज के लिए प्रेरक कार्य करने वाले लोगों को पहचान दिलाने का माध्यम बन रहा है।