बलिया: गैर इरादतन हत्या के मामले में गड़वार थाने की पुलिस ने आरोपी को रतसड़ खेजुरी मार्केट के बीच जिगनी मोड़ से किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Jun 25, 2026 गैर इरादतन हत्या के मामले में गड़वार थाने की पुलिस ने आरोपी को रतसड़ खेजुरी मार्केट बीच जिगनी मोड़ पर संत रविदास मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम कृष्णानंद पुत्र छोटेलाल राम निवासी बहादुरपुर कारी थाना गड़वार है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, आखिरकार गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।