पतरातू: रामगढ़ बरकाकाना में भाकपा-माले का 12वां जिला सम्मेलन हुआ आयोजित
रामगढ़ बरकाकाना में भाकपा-माले का 12वां जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत भाकपा माले के वरिष्ठ नेता आर.एन. विश्वास ने झंडोत्तोलन कर किया। इसके उपरांत कॉ. मानकुंवर बेदिया के स्मृति दिवस पर उनके चित्र पर सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक विनोद कुमार सिंह ने माल्यार्पण किया और सम्मेलन पर्सयवेक्षक कॉ जगमोहन महतो सहित सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।