पतरातू: पीटीपीएस पतरातु एटक यूनियन कार्यालय में एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातू की बैठक हुई
पीटीपीएस पतरातु एटक यूनियन कार्यालय में एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातू का बैठक की अध्यक्षता भाकपा अंचल सचिव सह एनटीपीसी मजदूर यूनियन शाखा सचिव कामरेड मनोज कुमार महतो के द्वारा किया,इस बैठक में मजदूरों की समस्याओ व स्थानीय युवाओं को पीवीयूएनएल मे रोजगार को लेकर पीवीयूएनएल प्रबंधन को 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था जिसपर अबतक कोई पहल नहीं हुई