ठाकुरगंगटी: महुआरा गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर जला ,एक सप्ताह से ग्रामीण परेशान
गोड्डा जिला अंतर्गत ठाकुर गंगटी प्रखंड के महुआरा गांव में बिजली नहीं रहने से ग्रामीण परेशान हैं।एक सप्ताह पूर्व गांव में लगे 200केवी विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया है।जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा विद्युत पावर सब स्टेशन ठाकुर गंगटी के माध्यम से महगामा विद्युत प्रमंडल एवं संबंधित विद्युत विभाग के sdo को दे दी गई है।इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना दूभर हो रहा है