मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के चिखुरिया गांव में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से किशोर की मौत, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
राजगढ़ क्षेत्र के चिखुरिया गांव निवासी 12 वर्षी प्रीतम गांव में ही नहर के पास स्थित शराब की दुकान के पास अंडा मछली पकाकर चखना बेजता था शुक्रवार की रात दुकान पर लगे सिलेंडर की गैस समाप्त हो गई। गैस भरवाने के लिए किशोर ने मां से रुपया मांगा मां ने रुपया नहीं दिया जिससे वह नाराज होकर शनिवार की सुबह 10:30 बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसमें उसकी मौत हो गई।