जनपद पंचायत शुजालपुर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यालय जनपद पंचायत शुजालपुर, जिला शाजापुर से जारी आदेश के अनुसार दिनांक 14 मार्च 2026 को जनपद स्तर पर सी.पी.एल. परिवार की कन्याओं हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।