होशंगाबाद नगर: बबाई रोड जिला जेल के सामने कोर्ट की बाउंड्री से लगे अतिक्रमण को नगर पालिका ने तहसीलदार की मौजूदगी में हटाया, दी चेतावनी
नर्मदापुरम के बाबई रोड स्थित जेल के सामने कोर्ट परिसर की बाउंड्री से लगे हुए अवैध अतिक्रमण को रविवार को दोपहर करीब 12 बजे नगर पालिका के अतिक्रमण दल ने हटा दिया। इस दौरान तहसीलदार सरिता मालवीय सहित प्रशासनिक अमला एवं पुलिस बल मौजूद रहा।दरअसल नर्मदापरम को साफ एवं स्वच्छ बनाने एवं अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कलेक्टर निर्देश जारी किए हैं।