दारू थाना प्रभारी की पहल से एक साल बाद मिला गुम मोबाइल हजारीबाग: दारू थाना में एक वर्ष पूर्व मोबाइल गुम होने के मामले में दर्ज सनहा के आधार पर पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के निर्देश पर खोजबीन के बाद मोबाइल उसके मालिक पोखन प्रसाद को सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने पुलिस का आभार जताया।