सिमरी: परसौनी मौजा में भीषण आगजनी, किसानों की पूरी फसल जलकर नष्ट, कमाई को लगा गहरा आघात
Simri, Buxar | Apr 5, 2026 परसौनी मौजा में रविवार सुबह हुई भीषण आगजनी की घटना ने किसानों की कमाई पर गहरा आघात पहुंचाया है। सुबह करीब 8 बजे अज्ञात कारणों से खेतों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब 34 बीघे में खड़ी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। तेज हवाओं ने आग को और फैलाने का काम किया, जिससे किसानों को आग काबू में लाने का कोई मौका ही नहीं मिला।