तारानगर: तारानगर में रोडवेज बस में महिला का मंगलसूत्र तोड़ने वाली बावरी गैंग की दोनों महिला आरोपियों को भेजा बीकानेर जेल
महिला आरोपी चिंकी उर्फ चमेली पत्नी सशु बावरी उम्र 40 साल, तथा ममता पत्नी सुभाष उर्फ अशोक बावरी उम्र 22 निवासीगण रामदेव मंदिर के पास वार्ड 05 साहवा जो दोनों से पुछताछ के बाद भारती का तोड़ा गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया। जिसमें बाद दोनों को तारानगर थाना पुलिस ने राजगढ कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से न्यायालय में आदेश में दोनों को बीकानेर जेल में भेज दिया है।