लूणकरणसरनगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 09 जोगिया बस्ती में बीते काफी समय से अवैध रूप से नशे का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर बताया कि क्षेत्र में दिन-रात नशे की खुलेआम बिक्री की जा रही है, जिसमें चिट्टा, स्मैक व एमडी जैसे खतरनाक नशे शामिल बताये जा रहे है।