फारबिसगंज: फारबिसगंज पुरानी पीएचसी के परिसर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक दिवसीय जांच शिविर का किया गया आयोजन
फारबिसगंज रेफरल अस्पताल मोड़ के समीप अवस्थित पुरानी पीएचसी के परिसर में बुधवार को एक दिवसीय दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. बता दे कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य व शारीरिक जांच अर्थात दिव्यांगता के प्रतिशत का जांच कर प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए एक दिवसीय जांच शिविर का आयोजन किया गया.