फारबिसगंज: नगर परिषद में स्थाई समिति की बैठक हुई आयोजित, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
फारबिसगंज नगर परिषद में स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने की. इस मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार समेत स्थाई समिति के सदस्य मौजूद थे. इस मौके पर विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा हुई.खास कर साफ-सफाई में तेजी लाने पर भी चर्चा हुई.