फारबिसगंज: सिरसिया ओवर ब्रिज के समीप जुगाड़ वाहन व कार की टक्कर में जुगाड़ वाहन पर बैठे एक मजदूर की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम
अररिया फारबिसगंज मार्ग एनएच 57 पर सिरसिया ओवर ब्रिज के समीप जुगाड़ वाहन व कार की टक्कर में जुगाड़ वाहन पर बैठे एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि जुगाड़ वाहन के ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों व राहगीरों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना फारबिसगंज थाना पुलिस को दी गई।