फारबिसगंज: फारबिसगंज बाल मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका व प्राथमिक विद्यालय पोखर बस्ती की प्रधान शिक्षिका निलंबित
जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया के द्वारा बाल मध्य विद्यालय व उसी परिसर में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय पोखर बस्ती का स्थलीय जांच के उपरांत दिये गए निर्देश के आलोक में डीपीओ स्थापना के द्वारा बाल मध्य विद्यालय, फारबिसगंज की प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सिन्हा को व प्राथमिक विद्यालय पोखर बस्ती की प्रधान शिक्षिका जाहिदा को निलंबित कर दिया है.