पट्टी: बेलसंडी गांव में जमीनी विवाद में छोटे भाई का कहर, बड़े भाई समेत तीन लोग हुए घायल
पट्टी क्षेत्र के बेलसंडी गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार दोपहर करीब 1 बजे परिवार के ही बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि छोटे भाई ने बड़े भाई, भाभी और भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में शिवम तिवारी, प्रदीप तिवारी और नीलम देवी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान शिवम तिवारी के सिर पर गंभीर चोट आई,