स्वार: मसवासी क्षेत्र में स्कूल बसों पर एआरटीओ विभाग का कड़ा शिकंजा, की गई जांच
Suar, Rampur | Apr 5, 2026 जनपद मे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एआरटीओ विभाग द्वारा विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।