धनौरा: गजरौला के मोहल्ला फाजलपुर में है शिव मनोकामना मंदिर, दूर-दूर से प्रसाद चढ़ाने आते हैं लोग
रविवार को 10:00 बजे मंदिर के पुजारी सुगंधपूरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि शिव मनोकामना मंदिर पर काफी दूर-दूर से लोग प्रसाद चढ़ाने आते हैं। मान्यता यह है कि जो भी यहां प्रसाद चढ़ता है उसकी हर संभव मनोकामना पूरी हो जाती है। पुजारी सुगंधपूरी ने बताया है कि यह मंदिर 100 साल से अधिक पुराना है और यहां पर काफी दूर-दूर के लोग प्रसाद चढ़ाने आते हैं।