धनौरा: पति को संपत्ति हड़पने के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने अलग-अलग नशा मुक्ति केंद्र में रखा, पागल घोषित करने की कोशिश
सम्पत्ति हड़पने के लिये पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों ने पति को पागल घोषित करने की मंशा में पिछले सोलह महीने से अलग अलग नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती रखा, जब चचेरे भाई व बहन उसकी तलाश करने नशा मुक्ति केन्द्र पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।