धनौरा: गजरौला के गांव घासीपुरा में मामूली विवाद के चलते युवक को दबंगों ने पीटा, घायल थाने पहुंचा
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव घासीपुरा में ताजिम का परिवार रहता है। ताजिम का पुत्र साजिद गांव में ही था। गांव के ही दबंग लोगों ने साजिद पर जानलेवा हमला कर दिया और उसे बेल्टो से बेरहमी से पीटा गया। जिसमें साजिद बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित परिवार के लोगों ने थाने में शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी।