धरहरा: नक्सली भय पर लोकतंत्र का उत्सव भारी
कभी नक्सली भय से सन्नाटे मे डूबा रहने वाला धरहरा प्रखंड गुरुवार के तड़के लगभग 7 बजे से लोकतंत्र के उत्सव मे डूब गया। जिस क्षेत्र मे कभी गोलियो की गूंज मतदाताओ को बूथ तक पहुंचने से रोकती थी।वही अब सुबह की हल्की ठंड और गुलाबी धूप में लोग उमंग के साथ मतदान केंद्रो की ओर बढ़ते नजर आए। लोकतंत्र के इस पर्व ने डर पर जीत दर्ज कर ली।