जशपुर: कुनकुरी न्यायालय ने सास की हत्या करने वाली बहू को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
पारिवारिक विवाद के चलते अपनी सास की निर्मम हत्या करने वाली आरोपी बहू को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले की सुनवाई के बाद कुनकुरी न्यायालय के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री बलराम कुमार देवांगन ने यह फैसला सुनाया। जानकारी के अनुसार, 20 जून 2024 को तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम कोनपारा में पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी बहू ने अपनी सास पर धारदार