हुज़ूर: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची को बहला- फुसला कर ले गया बाइक सवार
Huzur, Bhopal | Jun 30, 2026 राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक 9 वर्षीय बच्ची को अज्ञात बाइक सवार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने खुद को बच्ची के पिता का दोस्त बताया और स्कूल छोड़ने वआइसक्रीम खिलाने का झांसा देकर उसे बाइक पर बैठा लिया। कुछ घंटे बाद बच्ची शहर के दूसरे इलाके में सुरक्षित मिल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरूकर दी है।