महोबा: टीकामऊ गांव के तालाब में विस्फोट से मारी गईं मछलियां, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | Jun 1, 2026 अन्तला तालाब में विस्फोट कर मछलियां मारने का मामला सामने आया है। डढ़हतमाफ निवासी मोहनलाल ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने रंजिश के चलते तालाब में बारूद से धमाका कर दिया, जिससे करीब 10 क्विंटल मछलियां मर गईं और भारी आर्थिक नुकसान हुआ। पीड़ित का कहना है कि पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के शिकायत दी।