महोबा: सगुनिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Mahoba, Mahoba | Apr 29, 2026 दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। धवर्रा निवासी 20 वर्षीय मनीष और सूपा निवासी 19 वर्षीय साबिर लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई बताई जा रही है।