उतरौला: उतरौला विधायक को प्राक्कलन समिति का सदस्य नामित होने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई
मुख्यमंत्री द्वारा उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा को प्राक्कलन समिति का सदस्य नामित किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जहां खुशी दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उतरौला विधायक को फूलों की माला पहनकर ,तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी गई है, इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता उतरौला विधायक के आवास पर उपस्थित रहे।