उतरौला: बूधीपुर ग्राम पंचायत में डोर टू डोर जनसंपर्क कर उतरौला विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान, सैकड़ों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा सदस्यता अभियान के तहत,आज दिन बृहस्पतिवार को रेहरा मंडल के ग्राम पंचायत बूधीपुर में, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा द्वारा डोर टू डोर जनसंपर्क कर सैकड़ों ग्रामीणों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है, इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरिवंश सिंह,शिव बहादुर सिंह, दिनेश कुमार आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।