उतरौला: कपौव्वाशेरपुर के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार युवक छुट्टा गौवंश को बचाते समय अनियंत्रित हुआ, पीछे बैठी महिला गिरकर घायल
उतरौला बलरामपुर संपर्क हाइवे मार्ग पर,कपौव्वाशेरपुर के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार युवक छुट्टा गौवंश को बचाते समय अनियंत्रित हो गया,जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला मुन्नी देवी उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी डुमरियागंज सिद्धार्थ नगर गिरकर घायल हो गई,आते जाते राहगीरों के द्वारा बाइक चालक महिला के पति की मदद से घायल महिला को हॉस्पिटल पंहुचा कर उपचार करवाया गया है।