उतरौला: संगमपुरवा में विद्युत तार जोड़ते समय करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन झुलसा, उपचार के दौरान हुई मौत
रेहरा थाना क्षेत्र के संगमपुरवा में सिटडाउन लेकर विद्युत तार जोड़ने गये, प्रायवेट लाइन मैन अलखराम पुत्र सुधई निवासी रेहरा बाजार विद्युत प्रवाहित होने के चलते झुलस गया, ग्रामीणों द्वारा झुलसे लाइनमैन को रेहरा पीएचसी पंहुचाया गया, जहां उपचार के दौरान प्रायवेट लाइन मैन की मौत हो गई, लाइनमैन के मौत से आक्रोशित लोगों ने चिकित्सक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया।