अरवल: अरवल के शहीद चंद्रशेखर भवन में इंकलाबी नौजवान सभा का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन आयोजित
Arwal, Arwal | May 30, 2025 अरवल के शहीद चंद्रशेखर भवन में इंकलाबी नौजवान सभा का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन आयोजित हुई। उद्घाटन सांसद सुदामा प्रसाद ने किया और कहा कि जब तक गरीबी रहेगी, गरीबों की आवाज उठती रहेगी। पालीगंज विधायक संदीप सौरभ ने युवाओं को रोजगार, सरकार बदलो, बिहार बदलो का आह्वान किया। सम्मेलन में जातीय जनगणना 65%आरक्षण, शिक्षा संकट और सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष की बात उठी।