चायल: धाना गांव के पास से नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल
सराय अकील पुलिस के अनुसार 31 मई को दर्ज मुकदमे में पीड़िता को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया गया था। उसके बयान एवं साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई थीं। बुधवार को पॉस्को एक्ट का सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी जग्गे पुत्र भूवर सरोज निवासी ऐगवा को धाना मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।